
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पाण्डु नगर में अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिसशिप मेले एवं ओपन कैंपस हायरिंग का आयोजन किया गया। मेले में 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 192 युवाओं का विभिन्न औद्योगिक कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हुआ।मेले में MRF लिमिटेड, अडानी सोलर, सब्रोस लिमिटेड, थ्रेड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अल्का एंटरप्राइजेज और एसआरएफ लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल, टर्नर और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभ्यर्थियों का चयन किया।संस्थान के प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को औद्योगिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव देने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि आगामी 5 नवंबर को हीरो इंडिया की कंपनी हरिद्वार प्लांट के लिए अप्रेंटिस चयन करने संस्थान पहुंचेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट सेल के अजय द्विवेदी, रिजवान अहमद सहित संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।