
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने अनुदेशकों की समस्याओं और मांगों को लेकर दस सूत्रीय मांग पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी को सौंपा। यह ज्ञापन अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को संबोधित किया गया।ज्ञापन सौंपने के दौरान जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अब्दुल रशीद और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अमेठी के अध्यक्ष सहित जिले के कई अनुदेशक मौजूद रहे। सभी ने अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित ज्ञापन को आवश्यक कार्रवाई के लिए उसी दिन अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को भेज दिया जाएगा।इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष रामजी यादव के साथ उमेश त्रिपाठी, राजेश चौधरी, विनोद यादव, सुधांशु गुप्ता और सर्वेश कृष्ण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर शासन स्तर से सकारात्मक पहल की जाएगी।