news-details

अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Ayodhya

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमानीगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत मानूडीह में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण विधायक चंद्रभानु पासवान द्वारा किया गया। यह भवन मनरेगा योजना के तहत ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लगभग 8.46 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।

यह अन्नपूर्णा भवन सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जहां ग्रामीणों को राशन वितरण के अलावा विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी।

लोकार्पण के दौरान विधायक ने कहा कि यह भवन ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे गांवों में शहरी सुविधाओं जैसा ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाना और विकास की गति को तेज करना है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।