
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भेंटुआ।अति पिछड़े वर्ग के बीच जनाधार मजबूत करने को भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू के सहयोग से गुरुवार को सेमरा में रक्षाबंधन नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजक कोई नहीं था। बैनर में भाजपा+निषाद पार्टी लिखा हुआ था,फिर भी कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। निषाद पार्टी के अध्यक्ष सागर कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों को कार्यक्रम में जुटाने का काम किया। पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ , पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गुणगान किया। महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए।अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम और पवित्र विश्वास का पर्व है। दीदी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से वे जनसेवा और अमेठी के विकास के लिए तत्पर हैं लम्बे समय तक अमेठी राज परिवार और प्रजापति परिवार के निकट सहयोगी रहे भादर के महेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।रामनाथ विकल,, सीता कश्यप, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शिबू कश्यप, राकेश कश्यप, राधेश्याम कश्यप,राम भवन कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, विश्व नाथ कश्यप, बैजनाथ कश्यप, विजय पाल उपाध्याय, अश्विनी सिंह आदि मौजूद रहे।