
Pardarshi Vikas News Banda
तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम अमलोर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की हेडमास्टर किरन शुक्ला पर गंभीर वित्तीय अनियमितता और संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह उर्फ गोरे ने जिलाधिकारी को पत्र देकर तत्काल कार्रवाई और तबादले की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों में मिली 2.25 लाख रुपये की कंपोजिट ग्रांट का सही उपयोग नहीं हुआ। बिल मौजूद होने के बावजूद स्कूल में सामग्री या निर्माण कार्य नहीं दिखाई देता। शिकायत के अनुसार 20 जनवरी 2026 को जांच टीम ने निरीक्षण किया और 10 अप्रैल को रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 9 अप्रैल 2026 को एसडीएम पैलानी की जांच में भी हेडमास्टर को दोषी पाया गया, फिर भी कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने आरोप लगाया कि जांच में देरी से मामले को दबाया जा रहा है और स्कूल का शैक्षिक माहौल प्रभावित हो रहा है।