news-details

अमेठी में वॉलीबॉल ट्रायल 22 अक्टूबर को

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में होगा। जिला खेल कार्यालय के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों को 23 अक्टूबर को अयोध्या में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक बस्ती में प्रस्तावित है।ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज के दो फोटो साथ लाना अनिवार्य है। जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।