news-details

अमेठी में पांच उचित दर दुकानों का औचक निरीक्षण

You can share this post!


अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम अभिनीत कुमार के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र की पांच उचित दर दुकानों और अन्नपूर्णा भवनों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, ई-पॉश मशीन की रिपोर्ट और मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न के मिलान में कई विसंगतियां मिलीं। इस पर संबंधित कोटेदारों से स्पष्टीकरण मांगने और एक विक्रेता के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।