
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बाईपास और ओवरब्रिज बनने के बावजूद नगर में सड़क जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। सड़कों पर अतिक्रमण और फुटपाथ की कमी के कारण जामा मस्जिद और सगरा तिराहे पर अक्सर जाम लगता है। बड़े दुकानदारों द्वारा सड़क तक पक्का निर्माण किए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाइक सवारों, ठेले वालों और पटरी दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।