news-details

अमेठी में हुई 61फीसदी बारिश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  अगस्त के बाद सितंबर महीने में भी बरसात का क्रम बराबर बना हुआ है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्षा काल में बारिश अधिक हुई है। जिले में बारिश की मात्रा 61फीसदी तक पहुंच गई है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गोमती खतरे के निशान से लगभग 305 सेमी नीचे बह रही है। गोमती नदी के किनारे स्थित गांवों को खतरे के प्रति आगाह किया गया है। गुरुवार को 2.6मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। दिन में कई  बार धूप के बाद बरसात हुई है। पिछले एक महीने के भीतर सौ से अधिक कच्चे मकान बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। बारिश के कारण नुकसान उठा चुके परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से मदद का काम जारी है।