news-details

अमेठी में 107.9 किलो गांजा नष्ट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद 107.9 किलोग्राम जब्त गांजा नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में सुलतानपुर स्थित इन्सीनरेटर में की गई। अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर सीओ पुलिस लाइन श्वेताभ भाष्कर की मौजूदगी में जब्त मादक पदार्थ का निस्तारण कराया गया। पुलिस के अनुसार यह गांजा जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज मादक पदार्थ संबंधी मुकदमों में जब्त किया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार शाम इसे नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण करने से उनके दोबारा गलत इस्तेमाल की आशंका समाप्त होती है।