
अमेठी।सेवानिवृत्त आईएएस और वरिष्ठ साहित्यकार जिया लाल आर्य की धर्मपत्नी दिवंगत कल्पना आर्य की स्मृति में बुधवार को बंधन रिसार्ट में श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या लोग शामिल हुए।वरिष्ठ आईएएस और साहित्यकार जिया लाल आर्य की उत्कृष्ट सरकारी सेवा और साहित्य सृजन में कल्पना आर्य की महान भूमिका रही है। शादी के समय साक्षर रहीं कल्पना आर्य ने गृहस्थ जीवन की गाड़ी खींचने के साथ स्वाध्याय के बल पर ज्ञानार्जन किया और बिहार की राजधानी पटना में श्री आर्य के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा आगे रही हैं।उन्होंने एक सुखी, समृद्ध परिवार के निर्माण में महान योगदान किया है। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार और डॉ प्रवीण आर्य ने लोगों का स्नेहिल स्वागत किया।वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमरनाथ सिंह, अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ अर्जुन पांडेय, बी बी ए यू के प्रोफेसर डॉ शंकर लाल, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता मो कुद्द्स खां, बसपा नेता संजय कुमार, मकबूल भाई, बामसेफ के जिला सह संयोजक फूलचंद्र बौद्ध, कांग्रेस नेता त्रिभुवन गौतम, श्याम लाल भारती, अमर सिंह ललित कुमार, रामसिंह, रामबली,जगईराम, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।