news-details

अमेठी के 63 स्कूलों में बनेंगे नए भवन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिले में जर्जर स्कूल भवनों की जगह नए भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 63 विद्यालयों को 6.65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें 47 प्राथमिक और 16 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। जर्जर भवनों को नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गिराकर कई जगह निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।जिले में विभाग ने 265 जर्जर भवन, 226 अतिरिक्त कक्ष और 54 रसोईघर चिह्नित किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर भवनों में पढ़ाई पहले ही बंद करा दी गई है। प्राथमिक विद्यालयों के लिए 3.61 करोड़ और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 2.36 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा 12 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 69.06 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि कई विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।