news-details

अम्बेडकर जयंती पर RSS का भव्य पथ संचलन, “स्वर शतकम्” कार्यक्रम आयोजित

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kanpur 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर विभाग द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती पर “स्वर शतकम्” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुई। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के तहत देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। इस अवसर पर शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क से घोष प्रदर्शन के साथ भव्य पथ संचलन निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः पार्क में समाप्त हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समरसता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बाबासाहब ने अभावों के बावजूद शिक्षा प्राप्त कर समाज में व्याप्त भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष किया, उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं।उन्होंने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को संगठित करने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया। संघ के प्रयासों से समाज में समरसता का भाव मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक भवानी भीख जी, सह विभाग संघचालक डॉ. विवेक, प्रांत प्रचारक श्रीराम, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, विभाग कार्यवाह साहब लाल, सह विभाग कार्यवाह अंकुर दीक्षित, जिला कार्यवाह समीर, सह प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. अनुपम दुबे, विभाग प्रचार प्रमुख आशीष प्रताप सिंह, सह विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. विवेक सिंह, ऋषभ गौड़ सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।