news-details

अलग-अलग सड़क हादसों में छह घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बहराइच/सुमेरपुर। मंगलवार को हाईवे पर हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पहली घटना में सुबह करीब 11 बजे इटरा से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार आशीष विश्वकर्मा (36) को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।दूसरी घटना फैक्ट्री एरिया चंद्रपुरवा गेट के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरेश पाल (30), उनकी पत्नी पारुल (24) और गुड़िया (21) घायल हो गए।तीसरी घटना में इमिलिया थोक निवासी शनि (23) की बाइक फैक्ट्री एरिया में फिसल गई, जिसमें उनके साथ बैठी 65 वर्षीय रन्नो घायल हो गईं।पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।