
PARDARSHI VIKASH NEWS अखिलेश यादव शनिवार दोपहर Agra पहुंचे, जहां उन्होंने सपा सांसद Ramjilal Suman के आवास पर जाकर उनके धेवते के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर लगभग 45 मिनट तक बातचीत की और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कहा कि उनकी विस्तृत बातचीत कल होगी। उन्होंने बताया कि वे केवल शोक व्यक्त करने आए हैं। बाद में वे अन्य सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले। उनके कार्यक्रम के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।अपने दो दिवसीय दौरे के तहत अखिलेश यादव कल फतेहाबाद रोड स्थित “विजन इंडिया” कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे उद्यमियों, युवाओं और विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। पार्टी की रणनीति के तहत इस कार्यक्रम में आगरा के विकास, उद्योग, पर्यटन और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी, जिसे आगे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़ा जा रहा है।