news-details

अखिलेश में हिम्मत है तो योगी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं: राजभर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश वहां से चुनाव लड़ने से डरते हैं तो उनकी जहूराबाद विधानसभा सीट से मैदान में उतरकर दिखाएं।राजभर ने वोट चोरी के आरोपों और एसआईआर को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि यदि अखिलेश यादव के पास वोट चोरी के सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं करते। भाजपा की सीटें 2019 में 303 से घटकर 2024 में 240 होने का हवाला देते हुए उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर सवाल उठाए।एसआईआर पर राजभर ने दावा किया कि मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटने से विपक्ष परेशान है। सपा के पीडीए नारे पर भी उन्होंने कटाक्ष किया और राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए परिवारवाद के आरोप लगाए।जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेएनआईसी) को लेकर राजभर ने कहा कि सरकार ने इसे बेचा नहीं, बल्कि 30 साल की लीज पर दिया है। उन्होंने परियोजना की लागत और निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए।सपा और योगी सरकार की तुलना करते हुए राजभर ने दावा किया कि वर्तमान सरकार में माफिया जेल में हैं और युवाओं को बिना पैसे दिए नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को जवाब देगी।