news-details

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के मंडका गांव के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे घायल का उपचार जारी है।हादसे की सूचना पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।