news-details

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने लॉन्च किया नया ज्वेलरी कलेक्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। धनतेरस, दीपावली और विवाह समारोहों के सीजन को देखते हुए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने वाराणसी स्थित अपने शोरूम में आभूषणों का नया कलेक्शन पेश किया। अभिनेत्री आयशा खान ने कंपनी के डायरेक्टर सौमित्र सराफ और फ्रैंचाइजी पार्टनर्स पवन सिंघानिया, अनुपम खेतान तथा रितेश भूपना की मौजूदगी में कलेक्शन लॉन्च किया। नए कलेक्शन में सोने, हीरे और चांदी के आभूषण शामिल हैं। इसमें पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक डिजाइनों, ब्राइडल ज्वेलरी और समकालीन स्टाइल के विकल्प पेश किए गए हैं। कंपनी का उद्देश्य त्योहारों पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के साथ शादी समारोहों के लिए आभूषण तलाश रहे परिवारों को भी उनकी पसंद के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराना है।डायरेक्टर सौमित्र सराफ ने कहा कि त्योहारों और शादियों में आभूषणों का विशेष महत्व होता है। कंपनी गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देते हुए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन एक ही जगह उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।अभिनेत्री आयशा खान ने कहा कि आभूषण त्योहारों और खास अवसरों की खुशियों का अहम हिस्सा हैं। नए कलेक्शन में अलग-अलग पसंद के अनुरूप डिजाइन उपलब्ध हैं।वर्ष 1940 में गोरखपुर में स्थापित ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की रेंज पेश करता है। नए कलेक्शन के जरिए कंपनी ने वाराणसी और आसपास के ग्राहकों के लिए खरीदारी के नए विकल्प उपलब्ध कराए हैं।