news-details

अहिरवा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को बांटी गईं दवाइयां

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी सेवा भारती की ओर से अहिरवा मवैया मोड़ पर श्री कृष्ण शाखा सिद्धनाथ नगर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।शिविर में श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, सर्दी-जुकाम सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार के लिए अस्पताल जाने की सलाह दी गई।शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। आयोजकों ने बताया कि सेवा भारती समाजसेवा के तहत स्वास्थ्य, रक्तदान और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। शिविर के आयोजन में शाखा के स्वयंसेवकों, चिकित्सकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।