
बोले-गवाहों की पेशी में लापरवाही पर थानेदार पर होगी कठोर कार्रवाई
सुल्तानपुर।
मंगलवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), संयुक्त निदेशक अभियोजन, सभी सहायक अभियोजन अधिकारी, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) व अन्य शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि माह अगस्त 2026 में अभियोजन संवर्ग द्वारा कुल 60 आपराधिक वादों में अभियुक्तों को सजा कराई गई है। वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) ने बताया कि शासकीय अधिवक्ता संवर्ग से 2 वादों में सजा दिलाई गई।