
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जनहित और सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से वार्ड नंबर-4, कैलाशपुरी में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग बांदा और सीएमओ कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में लगे इस कैंप का नेतृत्व अंकित अंबेडकर ने किया। कैंप का आयोजन अंबेडकर मूर्ति के पास, युवराज कोचिंग सेंटर, वाल्मीकि बस्ती, कैलाशपुरी में किया गया। यहां बड़ी संख्या में वार्ड के लोगों ने पहुंचकर अपने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाए और योजना की जानकारी ली।