news-details

आवास योजना में लापरवाही, VDO निलंबित!

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जामो ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राम कुमार को लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की। राम कुमार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने में लापरवाही, आईजीआरएस शिकायतों पर भ्रामक रिपोर्ट लगाने और परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने में अनियमितता के आरोप हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शुकुल बाजार ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच शुकुल बाजार के सहायक विकास अधिकारी को सौंपी गई है। डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।