news-details

आवास विकास अधिकारियों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नौबस्ता के हंसपुरम क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को आवास विकास हंसपुरम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने योजना संख्या-2 के सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाने पर कुछ अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि व्यापार मंडल के महामंत्री शिव प्रताप परिहार के भवन पर नोटिस चस्पा कर एकतरफा कार्रवाई की गई है, जिससे व्यापारियों में रोष है।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल चुनिंदा लोगों के खिलाफ की जा रही है। इसे उन्होंने भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने कहा कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। वहीं महामंत्री शिव प्रताप परिहार ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़कर छोटे भवनों को निशाना बनाया जा रहा है।व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई और कथित मनमानी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।