news-details

आवारा सांड से बचते समय कुएं में गिरकर किसान की मौत, गांव में मचा कोहराम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में ऊसराहार थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में खेत की रखवाली करने गए किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात फसल की सुरक्षा के लिए खेत पहुंचे 50 वर्षीय राकेश कुमार को आवारा सांड ने दौड़ा लिया। जान बचाने के प्रयास में वे खेत में बने गहरे कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से आवारा सांड फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था, जिसके कारण राकेश रात में खेत पर निगरानी करने जाते थे। घटना के बाद सुबह जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत के पास कुएं के किनारे उनकी चप्पल पानी में तैरती मिली, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने रस्सी और कांटे की मदद से तलाश की तो शव कुएं में फंसा मिला।शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि राकेश बटाई पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनकी पत्नी व पांच बच्चे हैं। परिवार एक बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लियासूचना पर ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।