
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खरेथू निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ईंटहा गांव के पास सड़क पर अचानक आवारा कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।राकेश अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ घर लौट रहे थे। उन्हें सीएचसी संग्रामपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।राकेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और साइकिल पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।