news-details

आरक्षी भर्ती परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण सम्पन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। उ०प्र० पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस जनपद में सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी गज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था एवं बैठने की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की गई। इस दौरान डीआईओएस प्रेम चंद यादव मौजूद रहें प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में 1552 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 512 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 1547 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 517 अनुपस्थित रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा आगामी दिनों में भी इसी तरह कड़ी निगरानी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराई जाएगी।