
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। शिवपुर सेंट्रल जेल रोड स्थित आरके मार्बल की टाइल्स आर्ट गैलरी का भव्य शुभारंभ एमएलसी बिजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आरके मार्बल को शोरूम के बजाय आर्ट गैलरी के रूप में तैयार किया गया है, जहां टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, बाथ फिटिंग, वॉल फिटिंग और होम डेकोर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। अधिष्ठाता नीरज अग्रवाल के अनुसार यहां 400 से अधिक डिजाइनों की वैरायटी है। ग्राहकों के लिए फिक्स्ड रेट व्यवस्था रखी गई है, जिसमें बार्गेनिंग नहीं होगी। अतिथियों का आभार सौम्य अग्रवाल, शिखर अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल ने जताया।