
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के साथ पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने दो आपराधिक मामलों में नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बसपा का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।पार्टी नेताओं ने बताया कि थाना नौहझील में दर्ज हत्या के एक मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर 13 जून 2026 को धारा 105 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अब तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा थाना हाईवे क्षेत्र में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी लंबित है।जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और समयबद्ध तरीके से आरोप पत्र दाखिल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बसपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।