news-details

आराम कर रहे ई-रिक्शा चालक को स्कॉर्पियो ने कुचला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जेके चौराहे के फ्लाईओवर के नीचे आराम कर रहे बुजुर्ग को स्कॉर्पियो चालक ने वाहन बैक करते समय कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान चीता (60) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो को चालक ने अचानक पीछे किया, जिससे वहां लेटे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल चीता जान बचाने के लिए उठकर भागे, लेकिन कुछ दूरी पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे होने वाली अवैध पार्किंग को हादसे की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।