
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के चंदीखेड़ा मजरे रजवाड़ा गांव में आम रास्ता और सरकारी हैंडपंप की नाली अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, गांव निवासी सुरेश और नरेश पुत्र सुंदर पर रास्ते में लकड़ी का खंभा गाड़कर और वहां जानवर बांधकर आवागमन बाधित करने का आरोप है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी हैंडपंप की नाली में कूड़ा और मिट्टी डालकर उसे भी बंद कर दिया गया है। इससे हैंडपंप के पास पानी जमा हो रहा है और गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों ने रास्ते से अवरोध हटवाने और नाली की सफाई कराने की मांग की है।