news-details

आलू बीज पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति कुंतल अनुदान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आलू उत्पादक किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग ने अनुदान योजना के तहत पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि किसानों को आलू बीज पर 1000 रुपये प्रति कुंतल अनुदान मिलेगा। इसकी धनराशि बीज की खरीदी गई मात्रा के आधार पर आधार प्रमाणित बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को potato.uphorticulture.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। योजना का लाभ प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर मिलेगा। मंगलवार को बहादुरपुर स्थित गुरु नानक कोल्ड स्टोरेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक संजय यादव, शीतगृह प्रबंधक केशव राम सहित किसान मौजूद रहे।