news-details

आकाश आनंद की वापसी से बसपा में खुशी का माहौल

You can share this post!

आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने और पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने से बहुजन समाज पार्टी में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने अपनी नेता और सुप्रीमो बहन मायावती के फैसले का स्वागत किया है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बहन मायावती जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि‌ बहुजन महापुरुषों के मिशन और मूवमेंट के हित में बहन मायावती जी ने आकाश आनंद जी को पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाया है।बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व नेता विधान परिषद दिनेश चन्द्रा, पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार, मुनकाद अली पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर, नौशाद अली,डॉ विजय प्रताप गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल,राजू गौतम, सुशील कुमार मुन्ना आदि ने बसपा सुप्रीमो के ट्वीट को रिट्वीट करके बसपा सुप्रीमो के फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

 

 मूवमेंट के हित में बहन मायावती जी का निर्णय स्वागत योग्य 

। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने सोमवार को बसपा सुप्रीमो की ओर से जारी ट्वीट का उल्लेख किया और कहा कि बहन मायावती जी का पूरा जीवन बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के मानवतावादी मूवमेंट को समर्पित है। उन्होंने समय के अनुकूल कार्यकर्ताओं की इच्छा और मंशा का सम्मान करते हुए आकाश आनंद जी को पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, नन्हे सिंह चौहान, दिनेश कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र, जिला सचिव राज पाल , बामसेफ के जिला सह संयोजक राम मिलन भारती, राम चन्द्र, इन्द्र पाल गौतम फूल चंद, हरिकेश भारती, त्रिभुवन दत्त, सुनील कुमार, राजेश कोरी, राजेश अकेला, विधानसभा संयोजक शोभा सरण, अभय प्रताप गौतम, सुरेन्द्र अम्बेडकर, संजय कनौजिया, बसपा के विधानसभा प्रभारी के  के आर्य, शमशेर बौद्ध , कुल रोशन बौद्ध, श्याम कुमार, बबलू तिवारी, पप्पू पांडेय, जितेन्द्र पासी,ललित कुमार, डॉ नन्हे लाल, रमेश कोरी, राजेन्द्र कुमार, श्याम लाल, रामहर्ष, अमृत लाल, बृजेश कुमार आदि ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने पर खुशी जताई है।