
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 31 अक्टूबर को छठे निशान उत्सव और खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सुबह 7 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर से निशान यात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुर्गापुर रोड स्थित सेलिब्रेशन पॉइंट पहुंचेगी।शाम 7 बजे बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या शुरू होगी। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों से सपरिवार शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने की अपील की है।