news-details

आज कानपुर पहुंचेंगे भाजपा के नए क्षेत्रीय प्रभारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी आज पहली बार कानपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जाजमऊ से लेकर क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।उनके प्रथम दौरे को लेकर भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कानपुर महानगर उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण और देहात के जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और संयोजकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।राम किशोर साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्रीय प्रभारी का यह पहला दौरा है, इसलिए स्वागत भव्य होने के साथ-साथ अनुशासित और गरिमापूर्ण होना चाहिए। पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान क्षेत्रीय और जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।