news-details

आज  इन रास्तों पर जाने से बचें!

You can share this post!

दोपहर 12 बजे से कानपुर में बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।  बारावफात जुलूस-ए-मोहम्मदी के मद्देनजर 26 अगस्त को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी कर लें और प्रतिबंधित मार्गों से बचें। जुलूस के दौरान बड़ा चौराहा, फूलबाग, परेड, मेघदूत तिराहा, जरीब चौकी समेत कई प्रमुख इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। पूर्वी और मध्य जोन में जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।बड़ा चौराहा से कोतवाली की ओर जाने वाले वाहनों को उर्सला कट से यू-टर्न लेना होगा। उर्सला कट से परेड की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कोतवाली चौराहा से परेड की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं परेड चौराहा से सद्भावना चौराहा की ओर प्रवेश पर रोक रहेगी। एमजी कॉलेज की ओर से आने वाले वाहन म्योरमिल तिराहे से बाएं मुड़कर बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।फूलबाग क्षेत्र में भी कई रूट बदले गए हैं। फूलबाग से संगम लाल तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को बिरहाना रोड से निकाला जाएगा। नरौना चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को पनचक्की चौराहा और झाड़ीबाबा तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा। मूलगंज चौराहा से नई सड़क होते हुए सद्भावना चौराहा की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।मेघदूत तिराहा से आने वाले वाहन फूलबाग और पनचक्की चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें चार्लिस चौराहा, किला तिराहा और झाड़ीबाबा तिराहा होकर जाना होगा। जरीब चौकी, डिप्टी पड़ाव और नमक फैक्टरी क्षेत्र में भी कई रास्तों पर प्रतिबंध रहेगा।भारी वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। विजयनगर, दादानगर, मसवानपुर और शारदानगर क्रॉसिंग से आने वाले मध्यम व भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्त होने तक प्रतिबंधित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सहयोग करें।

भारी वाहनों के लिए भी डायवर्जन
विजयनगर चौराहा और दादानगर से आने वाले मध्यम और भारी वाहन नमक फैक्टरी चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें फजलगंज और जरीब चौकी के रास्ते भेजा जाएगा।मसवानपुर से कल्याणपुर जाने वाले मध्यम और भारी वाहनों को जीटी रोड से निकाला जाएगा। शारदानगर क्रॉसिंग से भी नमक फैक्टरी चौराहा की ओर मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें गोल चौराहा होकर गंतव्य तक जाना होगा।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जुलूस मार्ग और प्रतिबंधित रास्तों से बचें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।