news-details

आग की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। मौदहा थाना क्षेत्र के करहिया मार्ग स्थित छिरका के पास खेतों में लगे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से खेतों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए ग्रामीण रतीराम (65) पुत्र दिल्ली अनुरागी के घर तक पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान वह आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।