news-details

आंधी तूफान वह बारिश से कई मकान गिरे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा  बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव में आंधी तूफान व बारिश से कई लोगों का लाखों का हुआ नुकसान, कई मकान गिरे लोग हुए घायल चार बकरियो की हुई मौत ।बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव मे मंगलवार की देर शाम तेज आंधी तूफान और बारिश से गांव में भारी नुकसान हुआ है। कई कच्चे व पक्के मकान गिर गए, कई मकानों के टीन सेड उड़ गए, जिसमें भारी नुकसान हुआ है, वही रामजियावन यादव का मकान भी गिर गया, जिसके नीचे रामजियावन यादव की पत्नी प्रेम कुमारी 42 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं चार बकरियों की गिरे मकान के नीचे दबने से मृत्यु हो गई. जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायल प्रेम कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद पैर व कमर में गंभीर चोट लगने की वजह से मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वही इस आंधी और तूफान व बारिश से गांव में लाखों का नुकसान हुआ है, पीड़ित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं सूचना मिलते ही आज बुधवार को गांव के लेखपाल आंधी तूफान और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।