
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बुन्देलखण्ड इंसाफ सेना के अध्यक्ष ए एस नोमानी ने मुख्यमंत्री जी से पत्र लिखकर कहां है कि जनपद बांदा में 29 मई की रात्रि को प्रलयकारी तूफान/बारिश आने से पूरे जिले के सैकड़ो गांवों और कस्बों में लोगों के कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन लोगों के छप्पर/तीन शेट के बने थे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों का भारी नुकसान हुआ है, दूसरी तरफ सभी तहसील/क्षेत्रों में विद्युत के पोल/तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है, तथा सैकड़ो पेड़ रोड पर गिर गए हैं, जिससे आवागमन बाधित है, इसलिए शीघ्र ही सर्वे कराकर पीड़ित प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता/मुआवजा दिलाया जाना जनहित में अति आवश्यक है, और युद्ध स्तर पर टूटे हुए विद्युत पोल के स्थान पर नए पोल लगाकर शीघ्र विद्युत आपूर्ति चालू कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है, बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने मांग की है कि उक्त प्रकरण में अवलोकन कर तूफान से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दिए जाने हेतु तथा शीघ्र विद्युत आपूर्ति व अवरुद्ध मार्गों को चालू कराए जाने हेतु संबंधित सभी तहसीलों के अधिकारीयों को आदेशित करने की कृपा करें।