
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम का अमेठी जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण किया गया।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पोषण ट्रैक ऐप पर कार्य करने के लिए सभी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन देने तथा गणवेश के रूप में मिलने वाली साड़ियों की संख्या बढ़ाने की भी घोषणा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण और कुपोषण उन्मूलन के लिए लगातार कार्य कर रही है।गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान डीपीओ प्रभात कुमार दास, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अमेठी डाक बंगले में सीडीपीओ रुपेश सरोज की उपस्थिति में भी सजीव प्रसारण हुआ।:::