news-details

अंतरजनपदीय शातिर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना जसपुरा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी करने वाले शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना जसपुरा क्षेत्रांतर्गत राजकीय हाईस्कूल एवं एक किराने की दुकान में चोरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना जसपुरा में अभियोग पंजीकृत करते हुए चोरी की घटना का अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था । जिसके क्रम में आज थाना जसपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अन्य अभियुक्त को भरुवा-जसपुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने थाना जसपुरा क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर माह फरवरी में एक विद्यालय तथा माह मई में एक किराना की दुकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सामानों की बिक्री से प्राप्त 1300/ रुपए बरामद हुए है । प्रकरण में और गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से चोरी की घटना को  अंजाम दिया गया है साथ इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है । गिरफ्तार अभियुक्तों में करन पुत्र छोटे निवासी भमई थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर है।