
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजूरी गांव में सात अक्टूबर की रात असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। घटना की जानकारी से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बहुजन समाज पार्टी ने घटना की तीखी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बसपा मंडल जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रशासन से उसी स्थान पर बाबा साहब की दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने की भी मांग की है।