news-details

अंबेडकर जयंती पर RSS स्वयंसेवकों ने किया घोष वादन, प्रतिमा पर माल्यार्पण

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कानपुर विभाग द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी बाग चौराहे पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष स्वयंसेवकों ने घोष का मधुर वादन कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने बाबा साहब के सामाजिक समरसता, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद संघ कार्यकर्ता पास की बस्ती में पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों के बीच डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन समाज को शिक्षा, संगठन और अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में प्रांत संचालक भवानी जी, प्रांत प्रचारक राम जी, विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी, प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम जी, विभाग कार्यवाह साहब लाल जी, विभाग प्रचार प्रमुख आशीष जी, भाग प्रचार प्रमुख ब्रजमोहन जी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा उत्तर जिले भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित, त्र्यक्ष जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और बाबा साहब के विचारों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।