news-details

92 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। जिला सेवायोजन कार्यालय मॉडल कैरियर सेंटर महोबा के तत्वाधान में 08 जून 2026 को परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 476 युवाओं ने भाग लिया।रोजगार मेले में लोनिफाई, मैरिज ब्यूरो, ओवरड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग सेक्टर एवं महिंद्रा सहित कई कंपनियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद कुल 92 बेरोजगार युवाओं को सेवायोजित किया गया।चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा युवाओं को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा बाजपेई ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।