news-details

9 प्रोबेशनर लेखपालों को अंतिम नोटिस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर तहसील में तहसीलदार के खिलाफ चल रहे लेखपालों के धरना-प्रदर्शन में शामिल नौ प्रोबेशनर लेखपालों को प्रशासन ने तीसरी और अंतिम नोटिस जारी की है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इसमें प्रोबेशन अवधि बढ़ाने से लेकर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रोबेशन अवधि में कर्मचारी धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तय है। इससे पहले तीन लेखपालों को भी अलग-अलग मामलों में निलंबित किया जा चुका है।