news-details

9 जुलाई को लगेगा मुफ्त सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के खतरे को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और जिला स्वास्थ्य समिति 9 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर आयोजित करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को उम्र के अनुसार वैक्सीन की डोज दी जाएगी। 14 वर्ष पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को एक डोज, जबकि 9 से 14 वर्ष से कम आयु की बच्चियों को दो डोज का टीकाकरण किया जाएगा। शिविर में पहली डोज निशुल्क लगाई जाएगी।शिविर में शामिल होने के लिए पहले से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी बेटियों का टीकाकरण कराकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव सुनिश्चित करने की अपील की है।