news-details

9 जुलाई को कानपुर आएंगी विजया रहाटकर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 9 जुलाई को कानपुर आएंगी। वह सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के नवीन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश देंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की जाएगी और संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपील की है कि जिन महिलाओं की शिकायतों का अब तक समाधान नहीं हुआ है, वे 9 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर सीधे अपनी बात रख सकती हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए जाएंगे।