
अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जगदीशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 860 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान करीडीह निवासी सोहन लाल पासी (57) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, अतवारा मजरे मऊ अतवारा निवासी द्वारिका (48) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जगदीशपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में एसआई नरेन्द्र सिंह यादव, एसआई शेख नईम समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे