news-details

7 अक्टूबर को कानपुर उत्तर में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भाजपा कानपुर उत्तर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि जिले की चारों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ से कम से कम दो मोटरसाइकिलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मंडलों से निकलने वाली यात्राएं विधानसभा स्तर पर एकत्र होकर तिरंगा लेकर फूलबाग मैदान पहुंचेंगी। फूलबाग में सुबह 11:30 बजे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन 7 अक्टूबर को देशभर में प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और सुरेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यात्रा संयोजक जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने संचालन किया, जबकि सह-संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने आभार जताया। बैठक में जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर समेत सभी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।