news-details

7.93 करोड़ से बनेगा सेतु, दो गांवों की दूरी होगी कम!

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/जामो। जनपद के विकास खंड जगदीशपुर और जामों में नौडांड और आदिलपुर गांव को जोड़ने के लिए आदिलपुर के पास राज्य योजनान्तर्गत ग्रामीण के अन्तर्गत 7.9328करोड रूप लागत से लघु सेतु, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए शासन की ओर से शासनादेश जारी हुआ है। आर सी सी पुल के निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष में अनुदान संख्या -57और अनुदान संख्या -83से कुल3.9664करोड रु की धनराशि जारी की जा चुकी है।लघु सेतु के निर्माण के लिए संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ राजेश प्रताप सिंह की ओर से 30अक्टूबर को शासनादेश जारी किया गया है।नौडाद और आदिलपुर गांव गांधीनगर -जगदीशपुर मार्ग पर स्थित है। दोनों गांवों के बीच नाला होने के कारण आवागमन में बाधा को समाप्त करने के लिए विधायक सुरेश पासी के प्रस्ताव पर निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अमेठी की ओर से शासन को पुल निर्माण की कार्ययोजना और प्राक्कलन भेजा गया था।शासन की ओर से आर सी सी लघु सेतु के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने के बाद शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।कादू  नाला पर आर सी सी लघु सेतु के निर्माण से लगभग पचास हजार आबादी को सीधे तौर पर लाभ होगा। आवागमन सुगम हो जाएगा।अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र ने लघु सेतु के निर्माण के सम्बन्ध में शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए जनता की ओर से पुल निर्माण की मांग काफी समय पहले से की जा रही थी।