news-details

67.40 करोड़ की लागत से बन रहे सर्किट हाउस का मंत्री संदीप सिंह ने किया निरीक्षण, 29% कार्य पूरा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने निर्माणाधीन उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की लागत, निर्माण एजेंसी और कार्य की समय-सीमा की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सर्किट हाउस का निर्माण 67.40 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की मैनपुरी इकाई द्वारा किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य 10 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था और इसे 9 जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 9,782.62 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बन रहे इस प्रोजेक्ट का अब तक 29 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।मंत्री संदीप सिंह ने निर्माण की प्रगति पर संतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त श्रमिकों व संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए और अधिकारी नियमित निरीक्षण करते रहें।इस सर्किट हाउस में 2 वीवीआईपी रूम, 2 वीआईपी रूम, 10 जनरल रूम, 18 सिंगल-सीटर कमरे, कॉन्फ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, स्टाफ क्वार्टर और डोरमेट्री जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे भविष्य में वीवीआईपी और अन्य अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।